रतनपुर

तीरिथ यादव को जिला उपाध्यक्ष(ग्रामीण) बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष

Share this

तीरिथ यादव को जिला उपाध्यक्ष(ग्रामीण) बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष

रतनपुर से वासित अली की रिपोर्ट

रतनपुर।भारतीय जनता पार्टी संगठन मे संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमें प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की स्वीकृति पश्चात, प्रदेश महामंत्री जगदीश रोहरा, जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल के अनुशंसा पर जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमें रतनपुर मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष रहे तीरिथ यादव को भाजपा बिलासपुर ग्रामीण के जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है जिस पर रतनपुर मंडल सहित विधानसभा कोटा, मस्तूरी, बेलतरा के सभी कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है विदित हो कि तीरिथ यादव एक लंबे समय से विभिन्न पदों पर रहकर संगठन को मजबूती प्रदान करते रहे हैं

भाजपा बिलासपुर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष *मोहित जायसवाल* ने कहा कि,,,,, हमें विश्वास है कि तीरिथ यादव पार्टी की रीति नीति एवं सिद्धांतों के साथ संगठन को मजबूती प्रदान करते हुऐ संगठन में पूरी निष्ठा से काम करेंगे,,

तीरिथ यादव को जिला उपाध्यक्ष ग्रामीण बनाए जाने पर रतनपुर मंडल अध्यक्ष * दुर्गा बबलू कश्यप* ने कहा कि,,,,

मंडल अध्यक्ष के रूप में उनका अनुभव निश्चित रूप से जिला उपाध्यक्ष के रूप में संगठन को मजबूती प्रदान करेगा छात्र जीवन से ही राजनीति से जुड़े तीरिथ यादव ग्रामीण अंचल में लोकप्रिय नेता के रूप में जाने जाते हैं संगठन में सब को लेकर चलना, सभी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए उनका साथ देना, यह तीरिथ यादव की खूबियां रही है, उनके कार्य कुशलता और नेतृत्व क्षमता को देखकर भारतीय जनता पार्टी ने एक बार उन्हें एक नए दायित्व के रूप में जिला उपाध्यक्ष बनाया है निश्चित रूप से उम्मीद की जा रही है वे अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए संगठन को संबल प्रदान करेंगे जिससे भाजपा संगठन को मजबूती प्रदान होगी

मंडल महामंत्री *ज्वाला कौशिक* ने कहा कि,,,, तीरिथ यादव जी रतनपुर मंडल अध्यक्ष रहते हुए सभी कार्यकर्ताओं को एक साथ लेकर रतनपुर मंडल को मजबूती प्रदान किया उनके उनके मंडल अध्यक्ष रहते हुए उनके नेतृत्व में नगर पालिका चुनाव जीत कर भाजपा बहुमत के साथ अपना अध्यक्ष बनाऐ, उनके नेतृत्व में जनपद चुनाव, नगर पालिका चुनाव और पंचायत चुनाव सभी में हमको सफलता मिली ऐसे कुशल नेतृत्व करने वाले तीरिथ यादव जी को हम जिला उपाध्यक्ष के रूप में पाकर बहुत खुश हैं और निश्चित रूप से उनके मार्गदर्शन में हम रतनपुर मंडल में भी अच्छा कार्य कर पाएंगे मैं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनकी दीर्घायु होने की कामना करता हूं और रतनपुर मंडल की ओर से उन्हें और जितने भी नए पदाधिकारी जिला कार्यकारिणी में बनाए गए हैं उन सभी को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *