रायपुर। : छत्तीसगढ़ राज्य शतरंज संघ के महासचिव विनोद राठी की धर्मपत्नी निर्मला राठी का आज दुखद निधन हो गया। यह समाचार समस्त शतरंज समुदाय एवं उनके परिचितों के लिए अत्यंत शोकदायक है राठी एक सरल, सहृदय एवं सेवा-भावना से परिपूर्ण व्यक्तित्व थीं। उनके निधन से समाज ने एक विनम्र और समर्पित व्यक्तित्व को खो दिया है। उनकी अंतिम यात्रा कल सोमवार को प्रातः 11 बजे उनके निवास स्थान से निकाली जाएगी।
छत्तीसगढ़ शतरंज संघ की महासचिव विनोद राठी की धर्मपत्नी निर्मला राठी का निधन
