कोटा पुलिस द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चेतना मित्र समिति का गठन किया गया
बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के द्वारा महिलाओं को आगे बढ़ाने हेतु महिला शशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए चेतना अभियान के तहत चेतना मित्र समिति का गठन किया गया है। उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में कोटा निरीक्षक तोप सिंह नवरंग के द्वारा 7 जून को ग्राम नेवरा के महिलाओं को नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु आइडेंटिटी कार्ड वितरण कर ग्राम चेतना समिति का गठन किया गया है। इस दौरान महिलाओं को चेतना समिति से जोड़ कर अपराध नियंत्रण में अहम भूमिका निभाने हेतु प्रोत्साहित किया गया है।