
दुकान बंद होने के बाद भी रात में बेची जाती है शराब
बिलासपुर।रात को निर्धारित समय में दुकाने बंद होने के बाद आपको दवा और रोजमर्रा से जुड़ी किसी चीज की जरुरत हो तो शायद आपको अगले दिन का इंतजार करना होगा, लेकिन शराब आपको मिल जाएगी। शराब दुकानों को बंद करने का समय रात 10 बजे तय है लेकिन कुछ दुकानों में बंद होने के बाद भी शराब मिल जाती है बस 50,100 एक्स्ट्रा देना पड़ता है। शटर बंद कर शराब बेची जाती है। इसके लिए शूटर में कुछ जगह छोड़ी गई है जहाँ से शराब अंदर से बाहर बेची जाती है, बस 120 की शराब आपको 170 की मिलेगी और 200 की शराब 250 में। पहले से ही स्कैन करके शराब रख ली जाती है ताकि बंद होने के बाद अतिरिक्त दाम में इसे बेचा जा सके। वहीं दूसरी तरफ आबकारी विभाग द्वारा रात में दुकानों की चेकिंग नहीं की जाती है यह चेकिंग तब ही होती है जब कोई शिकायत मिलती है।अति आत्मविश्वास के साथ आबकारी अधिकारी दावा करते हैं कि अगर उनकी दुकान में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की जाएगी तो उसे बख्शा नही जाएगा। ताज्जुब की बात तो यह है की दुकानों में कैमरे लगे होने के बावजूद भी दुकान बंद होने के बाद किसी को भी शराब कैसे दी जा सकती है। जल्द ही हम इस खबर के अगले अंक में वीडियो अपलोड करेंगे जिसमें शराब दुकान बंद होने के बाद भी शराब उपलब्ध कराते देखा जा सकता है।
हालांकि यह कोई नई बात नहीं है क्योंकि शहर के कई बार में देर रात 1:00 बजे तक पार्सल सुविधा उपलब्ध रहती है। बार के निर्धारित रेट में भी डिस्काउंट करके शराब उपलब्ध कराई जाती है जबकि नियम अनुसार बार में शराब की पार्सल सुविधा नहीं दी जा सकती है और खासकर सील्ड पैक बोतल नहीं बेची जा सकती है।
कुछ ढाबो में भी अवैध तरीके से बैठाकर शराब पिलाई जाती है और यह सिलसिला रात भर चलता है फिर भी आबकारी विभाग आराम से चैन की नींद सोता है।
