प्रांतीय वॉच रायपुर वॉच

होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़,रायपुर से जुड़े तार,आरोपी गिरफ्तार!

Share this

महासमुंद :- महासमुंद जिले के सरायपाली शहर के जय पैलेश होटल में सेक्स रैकेट चलाने व छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। मामले में सरायपाली पुलिस ने छेड़छाड़ के 04 आरोपी और देह व्यापार चलाने वाले 02 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए आरोपियों का में जयप्रकाश पटेल, भोपाल सिंह, चंदन कुमार, हरदीप सिंह, होटल संचालक अंकित पटेल और संतोष दास शामिल है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से मिली जानकारी के अनुसार, होटल संचालक के द्वारा सेक्स रैकेट चलाने का काम किया जाता था। इसके लिए बाकायदा राजधानी रायपुर से युवती व महिलाओं को बुलाया जाता था। इसी कड़ी में वहां रायपुर से आई एक महिला के साथ 04 लोगों ने छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ पुलिस के सामने आया। जिस पर कार्रवाई करते हुए सरायपाली पुलिस ने छेड़छाड़ करने वाले और होटल में सेक्स रैकेट चलाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर उनसे जुड़े लोगों तक पहुंचने में पुलिस जाँच कर रही है..!

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *