बिलासपुर वॉच

शिशु भवन हॉस्पिटल संस्थान से डॉक्टर मोनिका एवं डॉक्टर आदित्य ने डीएनबी में सफलता प्राप्त कर हॉस्पिटल का नाम रौशन किया

Share this
शिशु भवन हॉस्पिटल संस्थान से डॉक्टर मोनिका एवं डॉक्टर आदित्य ने डीएनबी में सफलता प्राप्त कर हॉस्पिटल का नाम रौशन किया

बिलासपुर।बिलासपुर शहर से एनबीईएमएस के प्रत्यायित संस्थान श्री शिशु भवन हॉस्पिटल से डॉक्टर मोनिका जायसवाल एवं डॉक्टर आदित्य ने सफलता हासिल कर श्री शिशु भवन हॉस्पिटल का नाम ऊँचा किया है।इस क्षेत्र के लिए देशभर में विशेषज्ञ की सख्त जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी।

एन.बी.ई.एम. एस. में पूरे भारत से कुछ चुनिंदा संस्थाओं को प्रत्यायित किया है।इसमें बिलासपुर शहर से संस्था शिशु भवन हॉस्पिटल भी शामिल है।

डॉक्टर मोनिका जायसवाल एवं डॉक्टर आदित्य ने सफलता  के लिए शिशु भवन के डायरेक्टर एवं डी.एन.बी. के एच.ओ.डी. डॉ. श्रीकांत गिरी एवं उनकी पूरी टीम में शामिल डॉक्टर अभिमन्यू पाठक डॉक्टर मनोज चंद्राकर सहित डॉक्टर चंद्रभूषण देवांगन के प्रति आभार जताया।जिनके कुशल मार्गदर्शन से उन्हें यह सफलता हासिल हुई।

यह जानकारी श्री शिशु भवन के प्रबंधक नवल वर्मा द्वारा दी गई।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *