रतनपुर नगर पालिका उपाध्यक्ष चुनाव में मतदान जारी
रतनपुर से वासित अली की रिपोर्ट
रतनपुर नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष लव कुश कश्यप भारतीय जनता पार्टी निर्वाचित होने के बाद,,,,अब रतनपुर नगर पालिका उपाध्यक्ष चुनाव की कवायत तेज हो गई है आज 19. 3.2025 को उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न हो रहा है जिसमें प्रत्याशी के रूप में भाजपा से समर्थित बिनु निराला और कांग्रेस से समर्थित सुनील अग्रवाल के बीच टक्कर होने जा रही है चुनाव अधिकारी दुबे जी ने बताया कि 3:00 बजे तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे, कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधी टक्कर होने जा रही है अब देखने वाली बात होगी कि रतनपुर नगर पालिका उपाध्यक्ष का ताज किसके सर बंधता है