देश दुनिया वॉच

पंजाब सरकार के 3 साल पूरे, Golden Temple में केजरीवाल ने टेका मत्था…मुख्यमंत्री बदलने पर दिया बड़ा बयान

Share this
 अमृतसर।  आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने रविवार को पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर में पहुंचकर मत्था टेका। केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी थे। होशियारपुर में 10 दिवसीय विपश्यना ध्यान सत्र के बाद केजरीवाल अमृतसर पहुंचे हैं।

पंजाब सरकार के नशा खत्म करने के संकल्प का कही बात

पत्रकारों से बात करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब सरकार ड्रग के खिलाफ युद्ध लड़ रही है। इस समय सबसे बड़ी समस्या नशा है, पंजाब सरकार के 3 साल पूरे होने पर सरकार नशा खत्म करने के लिए संकल्प दोहराती है। प्रत्येक नशा तस्कर जेल की सलाखों के पीछे होगा,जनता को न्याय दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल में कोई तब्दीली नहीं करने जा रहे हैं। भगवंत मान अपना 5 साल का कार्यकाल अवश्य पूरा करेंगे उन्हें हटाए जाने की बातें महज अफवाह हैं।

दोनों नेताओं का हुआ विरोध

इस दौरान अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान का विरोध भी किया गया। सतकार कमेटी के कार्यकर्ता गुरमीत सिंह ने श्री गुरु ग्रंथ साहब के हुए अपमान के मामले में न्याय देने की मांग की। उन्होंने इंसाफ के लिए गले में तख्ती भी लटकाई हुई थी। दोनों नेताओं के आगमन के दौरान पुलिस फोर्स ने संगत के साथ धक्का-मुक्की भी की। कुछ समय के लिए संगत को हरमंदिर साहिब में प्रवेश करने से रोका भी गया।

आप सरकार ने पंजाब में पूरे किए तीन साल

आज पंजाब सरकार को पंजाब में सत्ता में आए पूरे तान साल हो गए हैं। आप नेता और पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को बधाई देते हुए एक्स पर पोस्ट किया, “अरविंद केजरीवाल मॉडल के सुशासन के तीन साल, बदलाव के 3 साल! बेहतर स्कूल, मोहल्ला क्लीनिक के ज़रिए प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा में बदलाव, बेहतर अस्पताल, मुफ़्त बिजली और भ्रष्टाचार मुक्त शासन। आप हमेशा लोगों को प्राथमिकता देती है। CM भगवंत मान के नेतृत्व में प्रगति,पारदर्शिता और बदलाव की यात्रा।”उल्लेखनीय है कि मान ने 16 मार्च, 2022 को पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभाला था। जब आम आदमी पार्टी ने पिछले विधानसभा चुनावों में दो-तिहाई से अधिक बहुमत हासिल किया था। पार्टी ने 117 में से 92 सीटें जीतकर कांग्रेस को सत्ता से बेदखल कर दिया। दिसंबर में हुए नगर निगम चुनावों में आप ने पटियाला और जालंधर में बहुमत हासिल किया था।

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *