रायपुर मराठा युवा समाज ने छत्रपति संभाजी महाराज के बलिदान दिवस पर उन्हें स्मरण कर श्रद्धांजली अर्पित किया”
धर्मवीर छत्रपति संभाजी महाराज जी के पुण्यतिथि पर मराठा युवा समाज रायपुर द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज प्रतिमा स्थल तात्यापारा चौक पर श्रद्धांजली का आयोजन किया गया जहां पर छत्रपति संभाजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया एवं मराठा वीर योद्धा ने संपूर्ण हिन्दू समाज के लिए किए गए बलिदान व शौर्य इतिहास पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धांजली अर्पित की गई
मराठा समाज युवा अध्यक्ष लोकेश पवार ने बताया की छत्रपति संभाजी महाराज परमप्रतापी अजेय योद्धा थे जिन्हें क्रूर शासक औरंगजेब द्वारा मुसलमान बनने और दक्षिण भारत का राजा बन जाओ या मरने के लिए तैयार हो जाओ यह कहकर 39 दिनों तक रोज एक एक अंग काटता रहा लेकिन छत्रपति शिवाजी महाराज के निडर पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज ने एक ही आवाज और हुंकार भरी..
“हजार बार जियूँगा,हजार बार मरुंगा लेकिन हिंदू धर्म नहीं छोडूंगा” ऐसे कर्मठ वीर, मराठायोद्धा जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर धर्म, संस्कृति व हिंदवी स्वराज को अक्षुण्ण रखा लेकिन अधर्म के आगे नही झुके जिनके बलिदान की वजह से हम हिंदू अपने घरों पर सुरक्षित हैं
जिन्होंने संपूर्ण सनातन धर्म के लिए सहर्ष अपना जीवन त्याग दिया परन्तु किसी भी लालसा को स्वीकार न करते हुए हिन्दू धर्म को नहीं छोड़ा ऐसे शुरवीर योद्धा को पूरे मराठा समाज ने श्रद्धांजली अर्पित की और उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने की बात कही
इस आयोजन में मराठा मित्र मंडल अध्यक्ष गुणवंत घाटगे,मराठा युवा समाज अध्यक्ष लोकेश पवार, कोषाध्यक्ष महेंद्र जाधव, कमलाकर भोंसले,दीपक इंग्ले,शरद फरताड़े,रंजीत बाबर,नीरज इंग्ले,प्रभात डूकरे,सौरभ बाकरे, महेन्द्र कांगले,सुमीत ढीगे,रितिक राव,संजू राव, हिमांशु इंग्ले, रविकांत शिंदे,हेमंत मोहिते,ब्रवीन सोलंके, गोल्डी शिंदे,प्रियांशु यादव के अलावा मराठा समाज के पदाधिकारीगण एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे

