BREAKING स्पोर्ट्स वॉच

IND vs NZ: फाइनल के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों को क्यों पहनाए गए व्हाइट ब्लेजर, जानें वजह

Share this

Team India: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब भारतीय टीम अपने नाम कर चुकी है। टीम इंडिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 विकेट से जीत दर्ज कर इतिहास रचा था। चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ियों को व्हाइट ब्लेजर पहनाए गए। आखिर चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम को क्यों व्हाइट ब्लेजर पहनाए जाते हैं। ये सवाल सभी के मन में उठ रहा है। दरअसल जीतने वाली टीम के खिलाड़ियों को व्हाइट ब्लेजर मोमेंटो के रूप में पहनाया जाता है। आपको बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत साल 1998 में हुई थी।

लेकिन उस वक्त खिलाड़ियों को व्हाइट ब्लेजर नहीं दिए जाते थे। साल 2009 से चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम के खिलाड़ियों को व्हाइट ब्लेजर पहनाने की शुरुआत हुई थी। इसके अलावा वसीम अकरम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत में बताया था कि ये ब्लेजर महानता का प्रतीक है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *