डॉ. माधवी संतोष वस्त्रकार निर्विरोध चुनी गई तखतपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष
कैलाश वस्त्रकार। बिलासपुर – तखतपुर जनपद पंचायत में डॉ. माधवी संतोष वस्त्रकार को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। जनपद पंचायत के सभी सदस्यों और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में यह निर्णय लिया गया। निर्विरोध निर्वाचन के बाद डॉ. माधवी वस्त्रकार ने सभी सदस्यों और क्षेत्रवासियों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि, वह क्षेत्र के विकास और जनता की भलाई के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी।डॉ. माधवी वस्त्रकार के निर्विरोध अध्यक्ष बनने से क्षेत्र जनता की काफी है। नए विकास कार्यों के साथ रुके हुए कार्यो को गति मिलेगी।