देश दुनिया वॉच

CG : प्रेमी ने बेवा महिला को उतारा मौत के घाट, विवाद के बाद कुल्हाड़ी से मारकर की हत्या

Share this

कोरबा । कोरबा में एक युवक ने विधवा महिला की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। घटना रजगामार पुलिस चैकी क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि पति की मौत के बाद महिला का आरोपी युवक के साथ अवैध संबंध था। बुधवार की रात दोनों के बीच किसी बात पर विवाद होने के बाद आरोपी युवक ने महिला की हत्या करने के बाद फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक हत्या की ये वारदात रजगामार चौकी के ओमपुर कालोनी की है। बताया जा रहा है कि मृतिका सीमा पटेल के पति की 2 साल पहले मौत हो गयी थी। पति की मौत के बाद सीमा का अफेयर गुमा उरांव नामक युवक के साथ चल रहा था। सीमा पटेल के दो बच्चे भी है। बच्चों ने बताया कि बुधवार की रात गुमा उरांव उसकी मां से मिलने घर पर आया हुआ था। खाना खाने के बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

जिसके बाद आरोपी ने कुल्हाड़ी से उमा पटेल पर जानलेवा हमला कर मौके से फरार हो गया। विवाद के बाद देर रात ढाई बजे के करीब सीमा पटेल की बेटी मां के कमरे में जब पहुंची, तो मौके पर उसकी मां खून से लतपथ हालत में पड़ी मिली। दोनों बच्चे उसे हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां उसे डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या की इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी गुमा उरांव को गिरफ्तार कर लिया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *