
दंत चिकित्सा शिविर सिरगिट्टी में डाक्टरों ने मरीजों की जांच कर दी दवा
बिलासपुर।त्रिवेणी डेंटल कालेज बोदरी के द्वारा सिरगिट्टी वार्ड 10 में निशुल्क दंत जांच शिविर लगाया गया। इसमें मुंह एवं दांत की जांच कर परामर्श के साथ दवा दी गई।
शिविर में कालेज के विशेषज्ञ दंत चिकित्सक डा.मनीष ने जांच की इस दौरान लोगों को मुंह एवं दांतों के देखभाल एवं रोगों से बचाव के लिए उचित परामर्श दिया गया।
चिकित्सकों की टीम ने ग्रामीणों को मुंह एवं दांत में होने वाली बीमारियों एवं इसके रोकथाम के बारे में विस्तार से बताया एवं निःशुल्क दवा का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर कैम्प प्रभारी जय रजक ने बताया कि त्रिवेणी डेंटल कॉलेज आसापास के क्षेत्र में लगातार कैम्प का आयोजन कर रहे हैं और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी लाभ उठा रहे हैं कार्यकम को सफल बनाने में वार्ड पार्षद पुष्पेंद्र साहू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पवन साहू, यु मुरली राव, संजीव पाल, वेणुगोपाल, शिवम् अवस्थी, प्रकाश दुबे, आनंद पाटले का योगदान रहा
कैम्प का उद्देश्य है कि दातों के प्रति जागरूकता लाने दाँतो की देखभाल अति आवश्यक है
अवसर पर डॉ. मनीष, डॉ.सौम्या, डॉ वैभवी, डॉ श्रीफाली, डॉ मृणाली, पवन श्रीवास्तव, जय रजक, नीलांजना, बिजयलक्ष्मी, आयुष सोनी, सोहम, चारु जगवानी, सौविक,
रामदत्त कौशिक, संदीप रजक, अनिता सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
