रेलवे रिटायर्ड गार्ड मीट नव वर्ष मिलन 2025 का आयोजन
बिलासपुर।बिलासपुर रेल मंडल के रेलवे रिटायर्ड गार्ड का वार्षिक नव वर्ष मिलन समारोह स्मृति वन के बाजू, हनुमान मन्दिर के पास आयोजन किया गया। जिसमे लगभग 60 रेलवे से रिटायर्ड गार्ड सम्मिलित हुए। सभी हर्षोल्लास के साथ एक दूसरे से गले मिले और अपनी पुरानी यादों को तरोताजा किया, बीते दिनों की याद करते हुए भूले बिसरे गीत गए। इस कार्यक्रम में सेवेन स्टार म्युजिकल ग्रुप के डायरेक्टर- राकेश रोशन साह अपनी अन्य गायक कलाकारों के साथ उपस्थित हुए और रेलवे से रिटायर्ड कर्मचारियों को भूले बिसरे गीत एवं अन्य मधुर गीतों के साथ खुशनुमा माहौल बनाया। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ 06 गार्डो को ट्राफी (समृति चिन्ह) एवं साल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बी.एम. प्रसाद राव, पी एन सिंह, व्हीं के राव, यू. के मिश्रा, जी.आर.पटेल मनहरण सिंह, जयपाल सिंह, एम. के मूर्ति, एम.एम. सिंह, आर. सिंह, आई गांगुली, जयपाल सिंह, एम के मूर्ति, एम.एम. सिंह, आर. सिंह, आई गांगुली निम्न गायक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दिए राकेश रोशन साह, रंजीत सरकार, कमला कान्त, मनीषा अवस्थी, अश्वनी जयतवार, जीआर पटेल, पी के यादव आदि गायक अपनी मधुर गीतों की प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।