मैनपुर

सक्रिय सदस्य बनाने मैनपुर में भाजपा द्वारा महाभियान शुरू

Share this

सक्रिय सदस्य बनाने मैनपुर में भाजपा द्वारा महाभियान शुरू

पुलस्त शर्मा मैनपुर – भाजपा के सदस्यता अभियान महापर्व अंतर्गत जिले में ऑनलाइन और ऑफलाइन सदस्य बनाए जाने के बाद अब सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत कर दी गई है। भाजपा जिला संगठन के तहत गरियाबंद जिले सक्रिय सदस्यता को लेकर भाजपा के संभागीय सह प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही, जिला अध्यक्ष राजेश साहू ने इसका शुभारंभ किया है। इस अभियान को मैनपुर मंडल में उत्साह के साथ सदस्यता अभियान को गति दी गई है जिसमें आज रविवार को भाजपा के जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा को सक्रिय सदस्य बनाकर शुरुआत किया गया। इस दौरान सक्रिय सदस्यता अभियान का शुभारंभ करते हुए भाजपा जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर ने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है गांव गरीब और किसान के हित में जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित किए जा रहे हैं जिसका सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा है जिससे आम जनता खुश है भाजपा के विकास कार्य और देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व पर विश्वास प्रकट करते हुए आम जनता ने भी भाजपा के सदस्य बनने में रुचि दिखाई है जिसमे महिलाएं भी बड़ी संख्या में भाजपा की सदस्य बनी है तथा राष्ट्र से जुड़ने के लिए भाजपा की सदस्यता जिले और मंडल में लक्ष्य से अधिक लोगों ने ली है। उन्होने बताया कि अभी भी ऑनलाइन ऑफलाइन सदस्य बनाया जाना जारी है भाजपा के कार्यकर्ता सहित आम लोग भाजपा से जुड़कर सदस्य बन सकते हैं। इस मौके पर प्रमुख रूप से भाजपा जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर, भाजपा मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा, सदस्यता अभियान मंडल संयोजक नरोतम साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष महेश कश्यप, भाजयुमो महामंत्री पुलस्त शर्मा, युवा मोर्चा जिला सोशल मीडिया प्रभारी मनोज निर्मलकर उपस्थित थे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *