Politics पॉलिटिकल वॉच

दीनदयाल जयंती पर बूथों में चलाएंगे भाजपा सदस्यता अभियान

Share this


दीनदयाल जयंती पर बूथों में चलाएंगे भाजपा सदस्यता अभियान

भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर जिला कार्यालय में हुई समीक्षा बैठक

बिलासपुर|भाजपा की सदस्यता अभियान को लेकर आज भाजपा जिला कार्यालय में समीक्षा बैठक बुलाई गई प्रदेश से आए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश में महामंत्री रामू रोहरा ने मंडल स्तर पर अभियान की समीक्षा की उन्होंने सदस्यता अभियान को गति देने के लिए उपस्थित पदाधिकारियों से अपील किया 25 सितंबर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर हर बूथों प्रभारी नियुक्त कर सदस्य बनाने की योजना पर बात की ओर निर्धारित दिवस को कम से कम 100 सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य दिया गया भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान प्रदेश भर में जोरो से चल रही है इसके लिए पार्टी द्वारा कार्यक्रताओं को समय समय पर आवश्यक सुझाव दिए जा रहे हैं साथ ही गतिविधियों की समीक्षा की जा रही है आज इसी तारतम्य में जिला कार्यालय में बैठक आहूत की गई
बैठक में प्रमुख रूप रूप से भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, जिला सदस्यता अभियान के संयोजक मोहित जायसवाल, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लवकुश कश्यप, जिला मंत्री अवधेश अग्रवाल, एस.कुमार मनहर, रामू साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार कौशिक, जिला सदस्यता अभियान के सदस्य दीपक सिंह, सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *