मैनपुर

भाजपा के सदस्यता अभियान की समीक्षा करने मैनपुर पहुंचे संभाग सह प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही

Share this

भाजपा के सदस्यता अभियान की समीक्षा करने मैनपुर पहुंचे संभाग सह प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही

पुलस्त शर्मा मैनपुर – प्रचार प्रसार जितना ज्यादा होगा, संगठन उतना ही ज्यादा मजबूत होगा पुराने कार्यकर्ता किसी भी सूरत में छूटने नहीं चाहिए पहला चरण 25 सितंबर तक चलेगा उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के संभाग सह प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही ने मैनपुर के स्थानीय लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में भाजपा सदस्यता अभियान की रिव्यू बैठक के दौरान भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ से कहीं।

भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संभाग सह प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही ने कहा कि कि भारतीय जनता पार्टी जोरों-शोरों से सदस्यता अभियान चला रही है। कोई भी पार्टी इस तरह प्रमाणिकता के साथ सदस्यता अभियान नहीं चलाती है। 2024 में भाजपा ने सदस्यता अभियान का लक्ष्य 20 करोड़ कार्यकर्ता नए बनाना है। इसलिए सभी भाजपा कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में अपना दायित्व निभाएं उन्होंने कहा कि पुराने कार्यकर्ता की सदस्यता करना बहुत ही अहम कार्य करना है अपने परिवार, मित्र मंडली व रिश्तेदारों को भी इस अभियान से जोड़ें। भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि नमो एप का भी इस्तेमाल कर संगठन का विस्तार करें उन्होने सभी पदाधिकारियों से सदस्यता अभियान की रिपोर्ट ली तथा इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी भाजपा नेताओं को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 25 सितंबर को पण्डित दीन दयाल उपाध्याय का जन्मदिन फूल माला अर्पण कर बूथ पर मनाएं इस दिन प्रत्येक बूथ पर सदस्यता अभियान को समर्पण भाव से चलाएं। इस बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं सदस्यता अभियान के जिला संयोजक योगेश शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा, भाजपा मंडल मैनपुर सदस्यता अभियान के मंडल संयोजक नरोत्तम साहू, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रामस्वरूप साहू, भाजपा जिला मंत्री सरिता ठाकुर, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य नंदिनी नेताम, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेश कश्यप भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री तुलसी राठौर आरटीआई जिला संयोजक रूपेश साहू, मंडल उपाध्यक्ष राकेश दुबे, देवन नेताम, विजय बहादुर परिहार, बाबूलाल साहू, हरिनाथ यादव, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, युवा मोर्चा महामंत्री पुलस्त शर्मा, सुहागा बाई पांड़े, हिमेश्वरि कश्यप, लीलेंद्री बाई, खिरोंदी बाई, सोशल मीडिया प्रभारी मनोज निर्मलकर, दौलत ध्रुव, जनक यादव, केकई बाई, श्रवण मरकाम सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *