अहिल्याबाई होलकर गोष्ठी का कार्यक्रम हुआ सम्पन्न
चिरिमिरी/लोकमाता पुण्य श्लोका अहिल्याबाई होलकर जी की त्रिशताब्दी जन्मजयंती वर्ष पर शासकीय लाहिड़ी स्नातकोत्तर महाविद्यालय चिरमिरी में लोकमाता पुण्य श्लोका अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी जन्म जयंती समिति चिरमिरी व महाविद्यालय के राजनीति विभाग के संयुक्त तत्वाधान में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन दिन शुक्रवार को किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में नारायण नामदेव (सह प्रांत प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छत्तीसगढ़ प्रांत) विशेष रूप से उपस्थित रहे जिन्होंने अहिल्याबाई होलकर के जीवन व उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर विस्तार पूर्वक बात रखी तो वहीं महाविद्यालय परिवार के साथियों द्वारा भी उनके जीवन दर्शन पर अपने अपने विचार साझा किए गए,इस सम्पूर्ण कार्यक्रम में,, महाविद्यालय के विभिन्न विभागों से विभागाध्यक्ष व प्राध्यापक गण उपस्थित रहे साथ ही आयोजन समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री नामदेव ने राजमाता अहिल्या बाई जी की जीवनी पर विस्तारपूर्ण अपना उद्बोधन छात्र छात्राओं के मध्य रखा। चूंकि अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जन्म जयंती महोत्सव सम्पूर्ण भारत में साल भर मनाया जाएगा इसी के निमित्त आयोजन समिति इसी प्रकार चिरमिरी के भी विभिन्न संस्थाओं में कई प्रकार के कार्यक्रम साल भर करती रहेगी। आज के कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ• उमाशंकर मिश्र के द्वारा किया गया।