
सदस्यता अभियान को लेकर जुटे भाजपा कार्यकर्ता गाँव गाँव बना रहे सदस्य
पुलस्त शर्मा मैनपुर – विश्व के सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के तहत राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर गरियाबंद जिले के मैनपुर मंडल अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ता गांव गांव पहुंचकर सदस्यता अभियान चला रहे हैं भाजपा मंडल मैनपुर के निर्देश पर आज रविवार को भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेश कश्यप हरदीभाटा शक्ति केंद्र बूथ क्रमांक 85 बूथ के युवाओं को प्रेरित कर घर-घर जाकर सदस्यता दिलाई। भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेश कश्यप ने कहा कि देश की युवा ही विकसित भारत एवं सशक्त भारत के राष्ट्र को नई दिशा दे सकती है इसलिए अधिक से अधिक युवाओं को जोड़कर इस सदस्यता अभियान में अपना सहभागिता निभाए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने गांव गरीब किसान मजदूर महिला हर वर्ग का विकास किया है। गांव के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे इसकी चिंता केवल भारतीय जनता पार्टी ही करती है। यही कारण है कि देशभर में लोग भाजपा से जुड़ने के लिए उत्साहित और स्वता ही मिस कॉल कर भाजपा से जुड़ रहे हैं।
