आयोध्या दर्शन हेतु दर्शनार्थी रवाना
पिथौरा -छत्तीसगढ़ शासन के रामलला दर्शन हेतु आयोध्या दर्शन करने आज बसना विधानसभा के पिथौरा ब्लॉक से 30 दर्शनार्थी जनपद पंचायत परिसर से रवाना हुवे।इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेश सिंघल ने दर्शनार्थियों को शुभकामनाएँ दी ।विधायक जनसंपर्क कार्यलय प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि प्रदेश सरकार विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में हर माह प्रदेश भर से हज़ारो लोगो को आयोध्या रामलला दर्शन एवं काशीविश्वनाथ जी के दर्शन कराने ले जा रही है जिसके तहत बसना विधायक संपत अग्रवाल जी के मार्गदर्शन में बसना विधानसभा से भी सैकडो लोग दर्शन लाभ प्राप्त कर रहे है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेश सिंघल युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य स्वप्निल तिवारी पूर्व पार्षद पुस्पराज गजेंद्र विधायक प्रतिनिधि द्वय अनूप अग्रवाल दिलीप निषाद संजय गोयल सुरेंद्र पांडे किसान मोर्चा अध्यक्ष अजय डड़सेना सतीश धुरुव मुख्य रूप से उपस्थित थे।