राजस्व मंत्री टंकतराम वर्मा से मुलाकात के बाद पटवारी हड़ताल खत्म
रायपुर। पिछले लगभग 10 दिनों से दिनों से चली आ रही पटवारियों की हड़ताल आज खत्म हो गयी है। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा से हुई मुलाकात और लंबी चर्चा के बाद पटवारियों ने हड़ताल को खत्म करने का फैसला लिया है। यह जानकारी स्वयं राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने मीडिया दी है। उन्होंने कहा कि उनकी मांगों पर चर्चा हुई है, जिसके बाद वो आज से अपनी हड़ताल को खत्म कर रहे हैं। वो आज से ही काम पर वापस लौट जायेंगे। राजस्व मंत्री ने कहा कि पटवारियों की मांगों सहमति बन गयी है।