बिलासपुर वॉच

पुलिस परिवार कल्याण चिकित्सालय पुनः प्रारंभ

Share this

पुलिस परिवार कल्याण चिकित्सालय पुनः प्रारंभ

– सुरेश सिंह बैस
बिलासपुर। सोमवार को कलेक्टर अवनीश शरण और पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के गरिमामय उपस्थिति में पुलिस परिवार कल्याण चिकित्सालय हुआ पुनः प्रारंभ हो गया। पुलिस कल्याण चिकित्सालय में अब रोस्टर सिस्टम के हिसाब से ज़िले के प्रमुख डॉक्टर अपने सेवा देंगे।डॉ के रोस्टर के हिसाब से डॉ प्रशांत गुप्ता, चिकित्सा अधिकारी, सोमवार को प्रातः 10 से 12 बजे, डॉ ममता सलूजा, चिकित्सा अधिकारी, मंगलवार को प्रातः 10 से 12 बजे, डॉ अनिल गुप्ता, भेषज विशेषज्ञ, बुधवार को प्रातः 10 से 12 बजे, डॉ अकांशा सिंह, चिकित्सा अधिकारी, गुरुवार को प्रातः 10 से 12 बजे, डॉ कतलम सिंह ध्रुव, सिशुरोग विशेषज्ञ, शुक्रवार को प्रातः 10 से 12 बजे, डॉ अनिल गुप्ता, भेषज विशेषज्ञ, शनिवार को प्रातः 10 से 12 बजे, पुलिस लाईनस स्थित पुलिस परिवार कल्याण चिकित्सालय में उपलब्ध रहेंगे।इस दौरान जांच करवाने पर बिलासपुर एसपी और कलेक्टर दोनों का ही ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल सामान्य रहा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *