बिलासपुर वॉच

श्री पीतांबरा पीठ त्रिदेव मंदिर में गुप्त नवरात्रि मनाया जा रहा

Share this

श्री पीतांबरा पीठ त्रिदेव मंदिर में गुप्त नवरात्रि मनाया जा रहा

– सुरेश सिंह बैस
बिलासपुर । सरकण्डा स्थित श्री पीताम्बरा पीठ त्रिदेव मंदिर में आषाढ़ गुप्त नवरात्र उत्सव हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया जा रहा है। पीताम्बरा पीठ के पीठाधीश्वर आचार्य डॉ. दिनेश जी महाराज ने बताया कि इस बार गुप्त नवरात्र दस दिनो का है।
पीठाधीश्वर आचार्य डॉ. दिनेश जी महाराज ने बताया कि त्रिदेव मंदिर में नवरात्र के तीसरे दिन प्रातःकालीन श्री ब्रह्मशक्ति बगलामुखी देवी का विशेष पूजन श्रृंगार चन्द्रघण्टा एवं षोडशी देवी के रूप में किया गया। श्री शारदेश्वर पारदेश्वर महादेव का महारुद्राभिषेक, महाकाली महालक्ष्मी महासरस्वती देवी का षोडश मंत्र द्वारा दूधधारिया पूर्वक अभिषेक किया गया। परमब्रह्म मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी का पूजन एवं श्रृंगार किया गया। प्रतिदिन रात्रिकालीन 8:00 बजे से 12:30 बजे तक पीताम्बरा हवनात्मक महायज्ञ एवं रात्रि 12:30 बजे महाआरती संपन्न हो रहा है।

श्री पीताम्बरा पीठ मे गुप्त नवरात्र के पावन पर्व पर मुंडन संस्कार का कार्यक्रम रखा गया था जिसमें दीपेश अमिता पाण्डेय की पुत्री कु. गौरी पाण्डेय का मुंडन संस्कार संपन्न हुआ।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *