
मां ने ही 24 दिन की मासूम को फेंका था कुएं में
बिलासपुर। बंद कमरे से गायब हुई 24 दिन की नवजात बच्ची का शौक कुएं में मिला था। इस घटनाक्रम को लेकर परिजन भी आश्चर्यचकित थे और भूत प्रेत का मामला होने का अंदेशा लग रहे थे। आखिरकार पुलिस की पूछताछ में बच्ची की मां हसीना गोयल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि तीसरी बार बेटी हुई तो घर में उसका मान सम्मान कम हो जाएगा यह सोचकर उसने बच्ची को कुएं में फेंक दिया था। दरअसल करन गोयल ने बताया कि हसीना से पूर्व उसकी दो बेटियां थी और तीसरी बेटी हुई थी जो की 24 दिनों की थी। 30 जून की रात सभी घर वाले खाना खाकर सो गए थे तकरीबन रात के 2:30 बजे हसीना ने अपने पति को बताया कि उसकी बच्ची बिस्तर से गायब है, उसके ठीक अगले दिन नवजात बच्ची का शव कुएं में मिला बच्ची की मौत का कारण पोस्टमार्टम में पानी में डूबना बताया गया था इसके बाद यह मामला हत्या का हुआ। मृत्यु मृत्यु बच्ची के अंतिम संस्कार के दौरान मां हसीना गोयल के चेहरे पर किसी भी प्रकार का दुख ना दिखने पर संदेह हुआ, पुलिस ने जब हसीना गोयल से कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गई और अपना जुर्म कबूल कर लिया।
