पचपेढी में भारतीय किसान संघ की ईकाई गठित
– सुरेश सिंह बैस
बिलासपुर। भारतीय किसान संघ द्वारा इन दिनों जिले में सदस्यता अभियान के साथ इकाई गठन का कार्यक्रम जोर शोर से किया जा रहा है। संघ के अध्यक्ष माधो सिंह ठाकुर के नेतृत्व में जिले के विभिन्न तहसीलों और ब्लाक स्तर पर किसानों को संघ की सदस्यता दिलाई जा रही है। पूरे जिले में अभी तक सत्रह हजार किसानों ने भारतीय किसान संघ की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इसी तारतम्य में विधानसभा मस्तूरी अंतर्गत पचपेड़ी में कार्य समिति और इकाई का गठन किया गया । अशोक कुमार जायसवाल सर्वसम्मति से अध्यक्ष नियुक्त किए गए तो व्यास नारायण कुर्रे को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई । सेवा सहकारी समिति भवन पचपेड़ी मे आयोजित इस कार्यक्रम में निर्वाचन अधिकारी के रूप में जिला कार्यकारी अध्यक्ष राजेश सिंह कार्यकारी मंत्री राम सुशील पांडे जिला कोषाध्यक्ष एवं प्रांत कार्यकारिणी सदस्य माधव सिंह कार्यालय मंत्री विक्रम सिंह राजस्व प्रमुख लक्ष्मी सिन्हा सीपत तहसील इकाई अध्यक्ष विनोद साहू ने निर्वाचन प्रक्रिया को संपन्न कराया। प्रांत कार्यकारिणी सदस्य माधो सिंह ने बताया कि पूरे प्रदेश में इन दिनों भारतीय किसान संघ द्वारा सदस्यता अभियान चला कर इकाई गठित की रही है। जिले में भी यह अभियान जारी है विगत एक वर्ष से हमारे संगठन के माध्यम से जिले के ब्लाक और तहसीलों में सदस्यता अभियान का संचालन किया जा रहा है संगठन का उद्देश्य किसानों के हितों पर केंद्रित है इसके साथ ही प्राकृतिक कृषि को प्रोत्साहित कर स्वस्थ्य निरोगी समाज की स्थापना करना है इस अवसर पर गठन प्रक्रिया में क्षेत्र के कृषक बंधुओं के साथ भारतीय किसान संघ के सदस्य उपस्थित थे।