
इमलीपारा व कुदुदंड में निगम दस्ता ने अतिक्रमण हटाए
– सुरेश सिंह बैस
बिलासपुर । नगर निगम के अतिक्रमण दस्ता ने इमली पारा तथा कुदुदड चांदनी चौक में सड़क किनारे से अवैध रूप से संचालित ठेले गुमटी हटाने की कार्रवाई की है। नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है इमली पारा में जब निगम का अतिक्रमण दस्ता पहुंचा तो यहां विवाद की स्थिति बन गई। एक महिला दुकानदार जो इलेक्ट्रिक दुकान का संचालन करती है, वह निगम की कार्रवाई का विरोध करने लगी। निगम ने ठेला जप्ती की कार्रवाई की, वहीं इमली पारा में सड़क चौड़ीकरण में अतिक्रमण को बाधक बताते हुए निगम अमला ने हटाने की कार्रवाई की है। चांदनी चौक में भी कुदुदंड क्षेत्र में दो ठेला हटाने की कार्रवाई नगर निगम ने की है। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद और केंद्र सरकार के गठन के बाद आचार संहिता हटते ही अतिक्रमण दस्ता फिर से सक्रिय हो गया है। और बेजा कब्जा हटाने की कार्रवाई की जा रही है। शहर में स्मार्ट सिटी का काम शुरू शुरू करने के लिए नए सिरे से अब शहर में विकास कार्य किए जाएंगे।
