राज्य शासन ने प्रशासनिक अधिकारियों के फेरबदल किये
रायपुर।राज्य शासन ने प्रशासनिक अधिकारियों के फेरबदल करते हुए भा.प्र.से. (2011) अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त कलेक्टर, जिला कांकेर के पद पर पदस्थ किया है, अभिजीत सिंह, भा.प्र.से. (2012) कलेक्टर जिला कांकेर को अस्थाई रूप से विशेष सचिव, गृह एवं जेल विभाग , वासु जैन, भा.प्र.से. ( 2021) अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सारंगढ़ को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त अवर सचिव, योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है।