रायपुर वॉच

सबसे पहले इस हॉट सीट का आएगा नतीजा, जानें सबसे आखिरी में कहां का आएगा रिजल्ट

Share this

रायपुर :- छत्तीसगढ़ में सभी 11 सीटों के लिए मतगणना 4 जून को सुबह 8 बजे शुरु हो जाएगी। सभी 11 सीटों पर हुए मतदान की गणना संबंधित सीट के जिला मुख्यालयों में होगी। जिला मुख्यालयों में मतगणना विधानसभावार की जाएगी। जानकारी के अनुसार विधानसभा वार की जाने वाली काउंटिंग में सबसे कम राउंड की गिनती कोरबा सीट पर होगी। सबसे आखिर में रायपुर लोकसभा के नतीजे आएंगे।

 11 सीटों पर कुल 1720 राउंड की गिनती

प्रदेश की सभी 11 सीटों पर कुल 1720 राउंड की गिनती होगी। बता दें कि प्रदेश की सभी 11 सीटों को मिलाकुर लोकसभा चुनाव में 72.8 प्रतिशत वोटिंग हुई है। जो पिछले 2019 की तुलना में 1.31 प्रतिशत अधिक है। वर्ष 2019 में प्रदेश में 71.49 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

कोरबा का रिजल्ट सबसे पहले

प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों में सबसे पहले कोरबा का रिजल्ट आ सकता है। यहां सबसे कम 142 राउंड में मतगणना होगी। इसके बाद जांजगीर- चांपा में 143 राउंड और बस्तर में 144 राउंड में मतगणना होगी।

 किस सीट पर कितने राउंड की मतगणना

लोकसभा सीट – मतगणना राउंड
सरगुजा            – 161
रायगढ़             – 165
जांजगीर-चांपा  – 143
कोरबा              – 142
बिलासपुर          – 164
राजनांदगांव       – 150
दुर्ग                   – 166
रायपुर              – 175
महासमुंद          – 157
बस्तर                – 144
कांकेर               – 153

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *