प्रांतीय वॉच

करणी कृपा प्राइवेट लिमिटेड ने सैकड़ो गांव का जीना किया हराम प्रदूषण से चारों ओर हाहाकार लगभग 60 गांव के किसान,नागरिक 30 मई को राम जानकी मंदिर खैरझिटी में जुटेंगे राजधानी सहित क्षेत्र के नेता एवं बुद्धिजिवी होंगे शामिल- किसान मोर्चा

Share this

करणी कृपा प्राइवेट लिमिटेड ने सैकड़ो गांव का जीना किया हराम प्रदूषण से चारों ओर हाहाकार लगभग 60 गांव के किसान,नागरिक 30 मई को राम जानकी मंदिर खैरझिटी में जुटेंगे राजधानी सहित क्षेत्र के नेता एवं बुद्धिजिवी होंगे शामिल- किसान मोर्चा

तुमगांव 29 मई 2024। गैर कानूनी ढंग से निर्माणाधीन करणी कृपा स्टील एवं पावर प्राइवेट लिमिटेड ने अंचल के सैकड़ो गांव का जीना किया हराम प्रदूषण से चारों ओर हाहाकार। प्रदूषण के विरोध में 30 मई 2024 को श्रीराम जानकी मंदिर खैरझिटी (तुमगांव) में लगभग 60 गांव के किसान,आम नागरिक दोपहर 2:00 बजे जुटेंगे और होगी किसान और आम नागरिकों का किसान महापंचायत।जिसमें राजधानी सहित क्षेत्र के किसान नेता एवं बुद्धिजीवी होंगे शामिल।जिसके मुख्य अतिथि राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल दूबे होंगे वहीं अध्यक्षता अंचल के प्रसिद्ध रामायणी कलाकार श्री नंदकुमार साहू करेंगे।किसान महापंचायत में प्रमुख रूप से किसान मोर्चा के दाऊ जी.पी.चंद्राकर,जागेश्वर सोनबेर, लालाराम वर्मा,छन्नु साहू,बृजबिहारी साहू,अशोक कश्यप,विमल ताम्रकार,गणपति पटेल,परसराम ध्रुव,रूपसिंग निषाद, हेमसागर पटेल,दशरथ सिन्हा,डेविड चंद्राकर,नाथूराम सिन्हा,अवध साहू,तोषण सिन्हा,लिलाधर पटेल, लुकेश्वर् सेन,अलख साहू,धर्मेंद्र यादव,उदय चंद्राकर,बोधन यादव, मोहन यादव,नरेश धीवर,डोमार ध्रुव,बैशाखू सिन्हा,प्यारेलाल धीवर, दौलत ध्रुव,कृष्ण कुमार साहू,गणेश साहू,जनकु साहू,करण साहू,शत्रुघन साहू,पुनीत साहू,भोला साहू,शत्रुघ्न बैरागी,मनराखन ठाकुर,घनश्याम पटेल रामनाथ ढीढ़ी,रमेश साहू,डेरहु साहू, श्रीमती राधाबाई सिन्हा,श्याम बाई ध्रुव, डिगेश्वरी चंद्राकर,रमशिला पटेल, टुकेश्वरी ध्रुव,गनेशिया ध्रुव,कुमारी ध्रुव, ननकानिया पारधी,पंचवती यादव, शांति सिन्हा,पुस्वैया धीवर,धनेश्वरी यादव,ठगन सिन्हा,फुलेश्वरी यादव, खेमिन साहू, सुकवारो साहू सहित क्षेत्र के विधायक,पंच,सरपंच,बुद्धिजीवी, किसान,आम नागरिक शामिल होगें। किसान महापंचायत में सर्वसम्मति से करणी कृपा स्टील एवं पावर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा फैलाई जा रहे औद्योगिक प्रदूषण के विरुद्ध में आंदोलन की रणनीति तैयार किया जायेगा। यह जानकारी अशोक कश्यप,सत्याग्रह आंदोलन प्रभारी जिला संगठन द्वारा दी गयी।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *