क्राइम वॉच

भगोड़े अपराधी को किया गया झारखंड पुलिस के हवाले

Share this

 

भगोड़े अपराधी को किया गया झारखंड पुलिस के हवाले

 सुरेश सिंह बैस
बिलासपुर। झारखंड राज्य के एक भगोड़े अपराधी को पकड़कर स्थानीय पुलिस ने किया झारखंड पुलिस के हवाले। विस्तृत समाचार इस प्रकार है कि बलात्कार, छेड़छाड़ और अन्य गंभीर अपराधों का अपराधी गुमला झारखंड निवासी महताब शाह उम्र 18 वर्ष अपराध को अंजाम देने के बाद पुलिस को चकमा देते हुए शहर की ओर भाग आया था। उसकी जानकारी होने पर झारखंड पुलिस ने बिलासपुर एसपी रजनेश सिंह से संपर्क कर मदद मांगा। जिन्होंने जानकारी मिलने के बाद सभी थाना प्रभारी को एक्टिव कर दिया। लगातार दो दिनों की तलाशी के बाद पुलिस ने महताब शाह और उसके भाई शमशाद शाह को तिफरा बस स्टैंड के पास से घेराबंदी कर पकड़ा। फिर उन्हें गुमला पुलिस को बुलाकर उनके सुपुर्द किया गया। इस मदद के लिए गुमला झारखंड पुलिस ने बिलासपुर छत्तीसगढ़ पुलिस का आभार व्यक्त किया है। आरोपी महताब शाह पर धारा 354 323 376 504 506 और पोक्सो एक्ट के त अलावा एसटी एससी एक्ट के तहत भी गंभीर मामले दर्ज हैं, जिसके खिलाफ नाबालिग को चकमा देकर उसके साथ बलात्कार किए जाने का आरोप है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *