बिलासपुर वॉच

लायंस क्लब द्वारा मटका, सकोरा एवं कोटना का वितरण

Share this

लायंस क्लब द्वारा मटका, सकोरा एवं कोटना का वितरण

– सुरेश सिंह बैस

बिलासपुर । लायंस क्लब की ओर से शहर में अलग-अलग जगहों पर प्याऊ का संचालन से किया जा रहा है। वहीं अब प्याऊ खोलने वालों को छह मटके भी बांटा जा रहा है। इसके अलावा मवेशियों को गर्मी में पानी के लिए न भटकना पड़े, इसके लिए कोटना भी वितरित किया गया। पक्षियों के दाने-पानी की व्यवस्था बनाए रखने सकोरे भी बांट रहे हैं। मटके, कोटना व सकोरा लेने कै लिए दयालबंद में लायंस क्लब के सदस्य मनजीत सिंह अरोड़ा खालसा सेल्स में संपर्क किया जा सकता है। शुक्रवार को भी सकोरे, मटके व कोटना का वितरण किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष उमेश मुरारका, मंजीत सिंह अरोड़ा, नवीन अग्रवाल, दर्शन छाबड़ा, डॉ. राजकुमार खेत्रपाल, शैलेश बाजपेई, विमल केडिया, दौलत खत्री आदि मौजूद रहे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *