
महिलाओं को निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण समर कैंप का आयोजन ग्राम महमंद में
कौशल विकास के अंतर्गत छात्राओं, किशोरियों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए व्याख्याता श्रीमती शांति सोनी के द्वारा ग्राम महमंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लाल खदान में निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है यह समर कैंप एक महीने का रहेगा महिलाएं यहां पर निशुल्क सिलाई का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे समय सुबह 9:00 बजे से 12:00 तक श्रीमती शांति सोनी एवं उनकी टीम सभी को यहां पर निशुल्क प्रशिक्षण दें रही है।

