बिलासपुर वॉच

शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने और मना करने पर हमला करने वाला आरोपी तोरवा पुलिस की गिरफ्त में

Share this

शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने और मना करने पर हमला करने वाला आरोपी तोरवा पुलिस की गिरफ्त में

कमलेश लव्हात्रै ब्यूरो चीफ

बिलासपुर| रवि लाल साकेत निवासी खेरा बहुती थाना शाहपुर जिला रीवा मध्य प्रदेश वर्तमान पता शंकर नगर तोरवा के द्वारा आरोपी एन गोपाल राव उर्फ रंगीला रिक्शा चालक के विरुद्ध शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने तथा मना करने पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते से चोट पहुंचाने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी रिपोर्ट पर थाना तोरवा में अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल टीम तैयार कर आरोपी एन गोपाल राव उर्फ रंगीला की पतासाजी कर त्वरित कार्यवाही कर घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो पूछताछ पर घटना दिनांक को जुर्म करना स्वीकार किये ।

*आरोपी की शराब पीने की लत के कारण माँ पिता की मृत्यु हो गई ।आरोपी की पत्नी व बच्चे इसे छोड़ कर चले गये।आरोपी रिक्शा चला कर जीवन यापन कर रहा है ।मंदिर के बाहर सोता है।आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी मारपीट का अपराध दर्ज है।आरोपी को गिरफतार कर रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है*

प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक राहुल तिवारी , सहायक उप निरीक्षक विदेशी साहू आरक्षक अजय शर्मा , सुनील सिंह , यशपाल टंडन सराहनीय योगदान रहा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *