मैनपुर

मैनपुर प्रीमियर लीग रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के प्रथम विजेता टीम बनी हरदीभाठा की टीम पैरी स्टैडियम भाठीगढ़ मे पहली बार रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के फाईनल देखने पहुंचे हजारो दर्शक

Share this

मैनपुर प्रीमियर लीग रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के प्रथम विजेता टीम बनी हरदीभाठा की टीम

पैरी स्टैडियम भाठीगढ़ मे पहली बार रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के फाईनल देखने पहुंचे हजारो Every

पुलस्त शर्मा मैनपुर – तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर से एक किमी दूर मां पैरी मिनी स्टेडियम भाठीगढ़ में हरदीभाठा एवं मैनपुर के युवाओं द्वारा क्षेत्र के क्रिकेट आईकॉन स्व भारत लाल साहू की स्मृति में मैनपुर प्रीमियर लीग रात्रिकालीन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले सीजन मे हरदीभाठा की टीम प्रथम विजेता टीम बन गई है। भाठीगढ़ खेल मैदान मे पहलीबार रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर नगर व क्षेत्र के लोगो में भारी उत्साह देखने को मिला बुधवार रात 9.30 बजे फाइनल मैच देखने हजारो की संख्या में लोग पहुंचे हुए थे पूरा क्रिकेट मैदान दर्शको की खचाखच भीड़ से भरा हुआ था। इस रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में गरियाबंद जिला के साथ साथ महासमुंद, धमतरी, रायपुर एवं ओड़िसा से भी क्रिकेट टीमों ने हिस्सा लिया समापन समारोह में क्रिकेट का रोमांच भी चरम पर रहा। हरदीभाठा की टीम व भाठीगढ़ की टीम के बीच फाइनल मैच खेला गया फाइनल में हरदीभाठा की टीम ने रोमांचक मुकाबले मे जीत हासिल की। इस दौरान पुरस्कार वितरण समारोह मे मुख्य अतिथि के रूप मे कांग्रेस पूर्व प्रदेश प्रतिनिधि एवं भाठीगढ़ के वरिष्ठ नागरिक हेमसिंह नेगी, भाठीगढ़ के सरपंच जिलेन्द्र नेगी, आदिवासी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष खेदू नेगी, महेन्द्र सोनी, वरिष्ठ पत्रकार शेख हसन खान, युवा नेता नजीब बेग, जनपद सदस्य डाकेश्वर नेगी, वरिष्ठ क्रिकेटर जगदीश गुप्ता, रसीद खान प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इस दौरान एमपीएल रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता प्रथम सीजन के विजेता हरदीभाठा टीम को 51 हजार रूपये व ट्रॉफी एवं उपविजेता टीम भाठीगढ़ को 25 हजार रूपये व ट्रॉफी अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया। प्रतियोगिता मे मेन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बेट्समेन, बेस्ट बॉलर, बेस्ट फिल्डर, बेस्ट केचर, बेस्ट कीपर व अनेक आकर्षक पुरस्कार भी खिलाड़ियों को दिया गया।
इस दौरान मुख्य अतिथि हेमसिंह नेगी ने संबोधित करते हुए आयोजकों की इस आयोजन के लिए प्रशंसा की और आभार भी व्यक्त किया उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में क्रिकेट का खेल काफी लोकप्रिय है ऐसे आयोजन हमारे ग्रामीण युवाओं के हुनर को निखारते हैं। खेल में भी बेहतर भविष्य है। संभव है कि आज आप जिस खिलाड़ी को यहां सामने खेलते देख रहे हैं वो किसी दिन बड़े मैदान में खेलता हुआ टीवी पर दिखाई दे तो हमें भी गर्व की अनुभूति होगी ऐसी प्रतियोगिताओं के लिए आयोजकों की प्रशंसा होनी चाहिए और उन्हें भी प्रोत्साहन मिलना चाहिए। इस दौरान क्रिकेट के समापन मे टीकम पटेल, उपेन्द्र साहू, ओमप्रकाश साहू, केशव बंछोर, अशोक ठाकुर, ईशाक खान, राजू सोनी, अमीन खान, कोमल साहू, कुनाल ठाकुर, चुरामन घृतलहरे, राकेश मारकंडेय, टीकम देववंशी, संजय सोनवानी, उमेन्द्र निर्मलकर, संजू निर्मलकर, प्रेम नेताम, नेलसन बाघमार, अजय राजभर, प्रशांत ध्रुव, सुभम सेन, आमीर मेमन, आसिफ खान, टिकेन्द्र निर्मलकर, कैलाश ध्रुव, कुलेश्वर साहू, दुर्गा प्रसाद यादव, डोमार पटेल, सहित खेल प्रेमी बड़ी संख्या मे उपस्थित थे। पूरे मैच के दौरान क्रिकेट की कमेंट्री जानेमाने क्रिकेटर दीपक यादव एवं नंदकिशोर चौबे द्वारा किया गया।

ओड़िसा से आये अम्पायर रहे मुख्य आकर्षण का केन्द्र

मैनपुर प्रीमीयर लीग में इस सीजन मे मुख्य आकर्षण का केन्द्र ओड़िसा से आये अम्पायर रहे जो हर चौके छक्के एवं आम्पायरिंग को नाच नाचकर दिखाते रहे जिनका दर्शको ने खूब आनंद उठाया इस दौरान अम्पायरो को ही देखने देर रात तक दर्शक मैदान मे डटे रहते थे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *