रायपुर वॉच

जल्द मिलेगी भीषण गर्मी से राहत..अगले महीने के मध्य में छत्तीसगढ़ में एंट्री लेगा मानसून

Share this

रायपुर: छत्तीसगढ़ वासियों को जल्द ही तेज धूप और भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है। इसकी वजह ये है कि इस बार मानसून के जल्द दस्तक देने के आसार हैं।  रायपुर के मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में 12 से 15 जून के बीच मानसून के आने की भविष्यवाणी की है। वही 5 जून तक प्री मानसून के भी आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक इस महीने के आखिर तक केरल में मानसून सक्रिय हो जाएगा।हालांकि इससे पहले छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में गरज चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावनाएं बनी हुई हैं।  मौसम वैज्ञानिकों से मिली जानकारी के मुताबिक, एक द्रोणीका उत्तर पश्चिम, उत्तर प्रदेश से होते हुए उत्तरी बिहार तक स्थित है। इसी तरह दूसरी द्रोणीका पूर्वी उत्तर प्रदेश से मध्य प्रदेश होते हुए मध्य महाराष्ट्र तक फैली हुई है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *