मैनपुर

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री परिवार द्वारा घर-घर गायत्री यज्ञ का आयोजन

Share this

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री परिवार द्वारा घर-घर गायत्री यज्ञ का आयोजन

पुलस्त शर्मा मैनपुर – अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गायत्री परिवार द्वारा विश्व मंगल कामना के साथ 23 मई गुरूवार को बुध्द पूर्णिमा के अवसर पर घर-घर गायत्री यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। दिनांक 23 मई को दिन गुरुवार को घर-घर गायत्री यज्ञ आयोजन को लेकर अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा समस्त ग्रामों में इस आयोजन की तैयारी में जुट गए है एवं बुध्द पूर्णिमा के अवसर पर अपने अपने घरो में सपरिवार गायत्री यज्ञ का आयोजन करने अपील कर रहे है। गायत्री परिवार जिला गरियाबंद के जिला समन्वय टीकम राम साहू ने बताया कि दिनांक 23 में से 26 तक तक चार दिवस घर घर गायत्री यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है हमारे गायत्री परिवार के प्रशिक्षित परिजन अभी से ही घर-घर संपर्क करके गायत्री यज्ञ हेतु तैयारी करें एवं पढ़े लिखे शिक्षित वर्गों को मोबाइल पंडित के माध्यम से यज्ञ संपन्न करने हेतु अपील किया जा रहा है। यज्ञ करने से वातावरण शुध्द होता है एवं कई नकारात्मक चीजे दूर होते है हम अग्निहोत्र भी कर सकते हैं जैसे हम लोहे के धमेले में रेत रख करके गोबर से लेप करके या चार ईंटें को जोड़ करके बेदी में स्वास्तिक बना कर के गोबर के कंडे को मंत्रों के द्वारा अग्नि प्रज्वलित कर 24 बार गायत्री महामंत्र से पांच बार महामृत्युंजय मंत्र, दुर्गा ,हनुमान जी, शीतलामाता सहित ग्राम के समस्त देवी देवताओं को आहुति समर्पित करेंगे। यह आयोजन पूरे भारतवर्ष के समस्त राज्यों में किया जा रहा है लाखों घरों में यह कार्यक्रम संपन्न होगा। गायत्री परिवार गरियाबंद के संगठन प्रमुख रोमन चंद्राकर द्वारा अभी दिनांक 7 मई 18 मई तक गरियाबंद जिले के 54 इकाइयों में गोष्टी लेकर के इसका सघन प्रचार प्रसार कर चुके है। उन्होने सभी से घर घर गायत्री यज्ञ का आयोजन करने अपील किये है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *