मैनपुर

भाठीगढ़ मे श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ का हो रहा आयोजन

Share this

भाठीगढ़ मे श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ का हो रहा आयोजन

पुलस्त शर्मा मैनपुर – तहसील मुख्यालय मैनपुर से 2 किलोमीटर दूर पैरी उद्गम स्थल ग्राम भाठीगढ़ में श्रीराधा कृष्ण मंदिर के पुजारी स्व कंवलदास जी महाराज की पुण्य स्मृति में वैष्णव परिवार द्वारा 13 मई दिन सोमवार से श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कथा वाचक पंडित श्री गोवर्धन दास वैष्णव द्वारा कथा का वाचन किया जा रहा है जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा का श्रवण कर रहे है। कथा वाचक श्री गोवर्धन दास वैष्णव ने आज कथा के सप्तम दिवस श्रीकृष्ण द्वारा अहंकारी राजाओं का वध, सुदामा चरित्र, रूकमणी मंगल, यदुवंशी संहार की कथा सुनाई गई। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण की भक्ति समस्त सुखों को प्रदान करने वाली है जब व्यक्ति के अनेक जन्मों का पुण्य एक साथ उदय होता है तभी व्यक्ति के मन में भागवत कथा करवाने एवं श्रवण करने की इच्छा जागृत होती है व्यक्ति चिंता या किसी परेशानी से त्रस्त हो तो उसे भागवत कथा का आश्रय लेना चाहिए भगवान की कथा हमारे मन की व्यथा कथा के माध्यम से मधुर भजनों का गायन कर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। भागवत कथा मे प्रमुख रूप से रामदास वैष्णव, श्रीमती गौरी वैष्णव, श्रीमती देवकी वैष्णव, ग्राम प्रमुख हेमसिंह नेगी, डाकेश्वर नेगी, सरपंच जिलेन्द्र नेगी, कोमल सिंह ठाकुर, महंत नेगी, नारद राम, भुपसिंह, खेलन धुर्वा हरिश्चन्द्र नेगी, बिसाहू यादव, घासीराम, रामसिंह साहू, विरेन्द्र साहू, छगन राम, देवसिंह चक्रधारी, जयराम चक्रधारी, आशाराम यादव, नाथुराम धुर्वा, तुलसी नागेश, नकछेड़ा राम, रामस्वरूप साहू, गैन्दू यादव, डॉ के के वर्मा, नीलम नेगी, सालिक राम पटेल, रामरतन पटेल, भागीरथी, थानु पटेल, उत्तम पटेल, देवशंकर नेताम सहित बड़ी संख्या में श्रध्दालु गण उपस्थित हो रहे है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *