मैनपुर

नौतपा के पहले मैनपुर क्षेत्र में झमाझम बारिश, लोगो को गर्मी से मिली राहत

Share this

नौतपा के पहले मैनपुर क्षेत्र में झमाझम बारिश, लोगो को गर्मी से मिली राहत

पुलस्त शर्मा मैनपुर:– नौतपा के पहले आज रविवार को मैनपुर क्षेत्र में दोपहर 2 बजे के बाद मौसम ने एकाएक करवट लिया और तेज गरज के साथ तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर सहित विकासखण्ड क्षेत्र के ग्रामीण अंचलो में झमाझम बारिश हुई। दोपहर बाद हुई बारिश से जहां लोगो को गर्मी से राहत मिली तो वहीं इन दिनो धान कटाई कर रहे किसान बारिश से परेशान हो गये है, खेत में रखे धान का करपा भीग गया एवं किसानो को रबि फसल धान घर तक लाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। तौरेंगा, कोदोमाली, कोयबा, जांगड़ा, जुंगाड़, इंदागांव, बरगांव, करलाझर नागेश, धुर्वागुड़ी के आसपास गांवों मे अचानक हुई ओला वृष्टि बारिश से रबी की फसल धान और गेहुं फसल की कटाई प्रभावित रही और कट रहे फसलो को बचाने किसानो को जद्दोजहद करना पड़ा। शोभा गोना, गरहाडीह, गौरगांव, कुचेंगा क्षेत्र मे आंधी तुफान ओला वृष्टि के चलते मक्के, धान सहित गेहु की फसल खेतो मे गिर गई है वहीं गेहुं व धान की कटाई ओला वृष्टि बारिश के कारण पूरी तरह प्रभावित हो रही है और तो और वनोपजो पर भी ओला वृष्टि से गहरा असर पड़ा है।
धुरवागुड़ी के आगे मुख्य नेशनल हाईवे मार्ग पर चार पेड़ हुए धरासाही यात्री होते रहे परेशान


आज रविवार को दोपहर 2 बजे के आसपास अचानक तेज आंधी तुफान और ओला वृष्ठि बारिश के चलते रायपुर देवभोग मुख्य नेशनल हाईवे मार्ग पर चार से पांच विशाल पेड़ धरासाही होकर गिर गये मुख्य मार्ग मे पेड़ो के गिर जाने से आवाजाही करने वाले खासतौर पर रायपुर आवागमन करने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना 4 से 5 घंटे इंतजार करने के बाद पेड़ो को हटाया जा रहा है सड़क किनारे से यात्री वाहनो की आवाजाही बहाल की जा रही है मुख्य मार्ग पर विशाल पेड़ो के गिर जाने से मार्ग पर दोनो ओर वाहनो का लंबा जाम लग गया जो घंटो बाद बहाल हुई है। वहीं तेज आंधी तुफान से बिजली के पोल भी धरासाही होकर गिर गये है जिसके चलते इंदागांव से लेकर देवभोग तक 100 से ज्यादा गांवों मे समाचार लिखे जाने तक बिजली बंद है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *