प्रांतीय वॉच बिलासपुर वॉच

तीन दिन से लापता युवक की फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

Share this

बिलासपुर। एक सूने मकान में एक युवक की फांसी पर लटकी लाश मिली है। जिसके बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर पुलिस जांच में जुट गई है. यह मामला बिलासपुर के सरकंडा थाना का है।

जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान तालापार निवासी मोहम्मद असद के रूप में हुई है। असद अपने घर से तीन दिन पहले निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। पुलिस ने शुरुआती मामला प्रेम प्रसंग का बताया है। जिसके बाद से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।

इधर सरकंडा के चिल्हाटी स्थित सूने मकान में युवक की फांसी पर लटकी लाश मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की पहचान कराई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने अरशद की पहचान की। मामले में पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि युवक का एक युवती से प्रेम प्रसंग था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की बात कह रही है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *