पांच कुंडली राष्ट्र जागरण अभियान गायत्री महायज्ञ कल से सीपत में
सीपत (सतीश यादव ):– सीपत में गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा के सूक्ष्म संरक्षण एवं गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशानुसार एवं गायत्री प्रज्ञा पीठ खम्हरीया के तत्वाधान में पांच कुंडीय राष्ट्र जागरण अभियान गायत्री महायज्ञ का आयोजन 13 मई सोमवार से देवनाथ सभा भवन सीपत में शुभारंभ होने जा रही है उक्त राष्ट्र जागरण अभियान गायत्री महायज्ञ में प्रथम दिवस सद्गुरु ज्ञान गंगा सदग्रंथ मंगल कलश शोभा यात्रा द्वितीय दिवस यज्ञ का ज्ञान विज्ञान देव पूजन एवं गायत्री महायज्ञ इसके साथ समस्त संस्कार जैसे पुसवन, नामकरण,अन्नप्राशन,मुंडन विद्यारंभ,यज्ञोपवीत, दीक्षा, विवाह संस्कार आदि संपन्न इस दो दिवसीय यज्ञ के दौरान कराए जाएंगे l इस गायत्री महायज्ञ में सभी नरनारी भारतीय वेशभूषा में आकर एवं संस्कारों सहित इस यज्ञ में सहभागी बनेंगे l इसका आज का में सीपत क्षेत्र के सभी गायत्री परिवार के सदस्य के अलावा अन्य ग्रामीणों की सहभागिता रहेगी l
