
छत्तीसगढ़ भाजपा की पूर्व प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के चुनाव प्रचार के लिए आंध्र प्रदेश पहुंचे शिक्षाविद डॉ शिवम अरुण पटनायक
डॉ शिवम अरुण पटनायक शिक्षाविद के साथ ही मोटिवेशनल गुरु भी है सामाजिक संस्थाओं के साथ ही गरीब व मलिन बस्तियों में शिक्षा देने का भी कार्य काफी वर्षों से करते आ रहे है।भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता के साथ समाजसेवी के लिए जाने जाते है। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में मतदान सोमवार को होना है सभी पार्टी के प्रत्याशी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त है दक्षिण भारत मे भी भाजपा इस बार बड़ी जीत को लेकर आश्वस्त है।छत्तीसगढ़ भाजपा की पूर्व प्रभारी डी पुरंदेश्वरी भी दक्षिण भारत से लोकसभा चुनाव लड़ रही है पटनायक जी के अनुसार छतीसगढ़ भाजपा की पूर्व प्रभारी श्रीमती डी. पुरंदेस्वरी के चुनाव में अच्छा माहौल भी नजर आ रहा है।

आंध्र प्रदेश के राजमेंड्री लोक सभा से बतौर सांसद का चुनाव लड़ रही है। यह की इनके चुनाव प्रचार प्रसार में छत्तीसगढ़ के शिक्षाविद डॉ शिवम अरुण पटनायक भी पहुँचे है। डॉ शिवम अरुण पटनायक जो कि डी. पुरंदेस्वरी के अत्यंत करीबी लोगो मे माने जाते हैं, उन्होंने वहाँ प्रचार का मोर्चा संभाला है डॉ पटनायक श्री सत्य साई ट्रस्ट के मुख्य किरदार में से है जिनके सदस्य करीबन 32000 से भी ज्यादा इस लोक सभा में निवास करते हैं डॉ. पटनायक ने सभी से मिलकर भाजपा के पक्ष मे माहौल बनाया, साथ ही डॉ पटनायक ने R S S के क्षेत्र के प्रमुख एवं अन्य भारतीय जनता पार्टी के कार्य कर्ता को मोटिवेट किया। यहाँ भाजपा एवं एनडीए के फेवर मे पुरा माहौल बना रहे है डॉ पटनायक पूर्व मे छत्तीसगढ़ मे डी पुरंदेश्वरी के लिए गोपनीय रिपोर्ट बनाने में भी अहम् किरदार निभाया जिसके कारण डी पुरंदेस्वरी ने उन्हे अपने लोकसभा क्षेत्र मे एनडीए के पक्ष मे काम करने हेतु बुलाया गया डॉ पटनायक आश्वस्त है कि आंध्रप्रदेश में एनडीए की अच्छी संख्या में सीटे आएगी साथ ही मोदी जी की सरकार बड़े बहुमत से बनने की संभावना है।
