रायपुर वॉच

आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगी प्रियंका गांधी…कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में करेंगी सभा

Share this

रायपुर : छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान को मद्देनजर रखते हुए इन दिनों लगातार ही कांग्रेस और बीजेपी मंत्रियों का दौरा चल रहा हैं. इसके अलावा अब स्टार प्रचार भी प्रचार करने के सन्दर्भ में इस दौरान चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। ऐसे में तीसरे चरण के चुनाव की  तैयारी भी जोरों शोरों पर हैं. वहीं इस बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रही हैं. बता दें कि प्रियंका गांधी आज प्रदेश के कोरबा जिले के दौरे पर रहेंगी. वह इस दौरान कोरबा लोकसभा के चिरमिरी में आज आयोजित किए गए जनसभा को यहां पर संबोधित करेंगी।

यहां होगी सभा :

 बता दें कि इस दौरान छत्तीसगढ़ में प्रियंका गांधी का यह दूसरा दौरा है. वहीं इससे पहले कांकेर और राजनांदगांव में दूसरे चरण के प्रचार के लिए उन्होंने चुनाव प्रचार प्रसार किया था। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रियंका गांधी आज लगभग 11: 45 बजे के करीब प्रदेश के बिलासपुर स्थित बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट में लैंड करेंगी. जिसके बाद वह यहां से कोरबा के लिए रवाना होंगी.जहां पर 12:30 बजे के करीब वह कोरबा पहुंचेंगी . इसके साथ ही लगभग 12.30 से 1.30 बजे तक कोरबा के चिरमिरी में इस दौरान सभा में सम्मिलित होंगी. इसके अलावा यहां के डोमनहिल स्थित फुटबॉल ग्राउंड में भी प्रियंका गांधी जनसभा को संबोधित करेंगी।वहीं कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत के पक्ष में लोक सभा चुनाव को लेकर सभा करेंगी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *