क्राइम वॉच

मवेशियों से भरे ट्रक को पुलिस ने पकड़ा, दो आरोपी फरार एक ड्राइवर गिरफ्तार

Share this

मवेशियों से भरे ट्रक को पुलिस ने पकड़ा, दो आरोपी फरार एक ड्राइवर गिरफ्तार

बिलासपुर।तखतपुर पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम छिरहापारा पचबहरा में कुछ लोग मवेशियों को ट्रक में भरकर बूचड़खाना लेकर जा रहे हैं। इस पर पुलिस द्वारा रेड की कार्यवाही की गई गांव में दबिश देकर ट्रक रोकने की कोशिश की,पुलिस को देखते ही दो लोग ट्रक से उतरकर भागने लगे। पुलिस ने उन्हें  पकड़ने की कोशिश की पर वह  चकमा देकर फरार हो गए।ट्रक में मौजूद ड्राइवर नाजिम शाह उम्र 29 वर्ष निवासी बेगीबास देवा थाना गंगोह जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश को पकड़ लिया गया।

पूछताछ में वह कोई जवाब नहीं दे पाया। पुलिस ने मवेशियों को मुक्त कराकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *