
कोनी पुलिस द्वारा कबाड का अवैध कारोबार करने वाली कबाड़ी पर की गई कार्यवाही
बिलासपुर। पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 24.04.2024 को थाना कोनी को सूचना मिला कि गाम गतौरी मे एक कबाड संचालक अपने पास अवैध रूप से चोरी का संदेहास्पद लोहा लंगड पुराना साइकिल सामान रखा हुआ है अनावेदक से अवैध कबाड रखने के संबंध मे वैध दस्तावेज का मांग करने पर किसी प्रकार का दस्तावेज पेश नही किया, आरोपी के पास अवैध कबाड किमती करीबन 1 लाख रूपये जप्त किये गए तथा आरोपी अशरफ अली के कबाड़ से एक धारदार चापड मिला आरोपी को पकडा गया तथा आरोपी के कब्जे से एक चपाडनूमा चाकू को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर दिनांक 25.04.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोनी निरीक्षक गोपाल सतपथी, स उ नि भरत लाल राठौर,प्र आर अरविंद सिह, आरक्षक विजेन्द्र सिह, महादेव कुजूर, सूरज कुर्रे का सराहनीय योगदान रहा।
