रेलवे कमर्शियल इंस्पेक्टर खुदकुशी मामले में कई अनसुलझे पेंच पति पति पर संदेह गहरा रहा
सुरेश सिंह बैस
बिलासपुर। रेलवे डिवीजन ऑफिस में पदस्थ कमर्शियल इंस्पेक्टर विनीता साहनी खुदकुशी मामले में भी महिला के परिजनों ने उसके पति ओबरे हेल पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पूरा मामला संदिग्ध बताया जा रहा है। पता चला कि घटना वाली सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान विनीता साहनी गिर गई थी जिसके कारण उनके कंधे की हड्डी खिसक गई थी। इस अवस्था में कोई कैसे फांसी के फंदे पर गांठ लगाकर उससे लटक सकता है ? जबकि महिला के कंधे की हड्डी खिसकी हुई थी।इधर विनीता साहनी के पिता और भाई ने बताया कि उनकी मर्जी के खिलाफ विनीता ने ओबेरे हेल के साथ लव मैरिज किया था, जिसे विनीता के पिता ने अपने बेटों से जानकारी छुपा कर कार भी गिफ्ट किया था। इतना ही नहीं इस अंतरजातीय शादी में करीब 20 लाख रुपए खर्च किए गए थे। लेकिन ओबरे हेल अक्सर पैसों के लिए दबाव बनाता था। 2013 में जब विनीता का सहारनपुर ट्रांसफर हो गया तो भी ओबरे हेल ने उसे छोड़ने की धमकी दी जिससे डर कर विनीता वापस घर आ गई। पता चला विनीता ने ही 10 लाख रुपए देकर जिम खुलवाया था जो कुछ दिनों में बंद हो गया, तो वही उसके पति ने धूप अगरबत्ती की फैक्ट्री भी लगाई लेकिन वह भी डूब गया। ओबरे हेल ने विनीता की मां के पर्स से ₹8000 चुरा लिए थे। ओबरे हेल को नशे का आदी बताया जा रहा है। यह भी पता चला कि विनीता ने 2020 में पति के अवैध संबंध को लेकर अजाक थाने में रिपोर्ट भी लिखवाई थी। कुल मिलाकर पूरा मामला संदेहास्पद है। और महिला के परिजनों ने उसके ही पति पर बेटी की हत्या कर लाश को फांसी के फंदे पर लटका देने का आरोप लगाया है। पुलिस फिलहाल मामले में जांच कर रही है। पुलिस महिला के वरिष्ठ अधिकारी द्वारा प्रताड़ित करने जैसे पहलुओं पर भी जांच कर रही है।