प्रांतीय वॉच

मुखबिरी के शक पर युवक की हत्या…भामरागढ़-आलापल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग में लाश के पास मिला पर्चा

Share this

राजनांदगांव। महाराष्ट्र छत्तीसगढ़ सीमा के लगे गढ़चिरौली में शुक्रवार को एक आदिवासी युवक की मुखबिरी के शक में हत्या का मामला सामने आया है। युवक की गला दबाकर हत्या की है। नक्सल डीआईजी अंकित गोयल ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक भामरागढ़-आलापल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग में ताडग़ांव से लगभग 7 किमी दूर अशोक तलांडे नामक आदिवासी युवक का शव मिला। मौके पर नक्सल पर्चा भी फेंका गया है। मृतक अशोक दामरंचा का रहने वाला था। वह पिछले कुछ दिनों से ताडग़ांव में रह रहा था।

मृतक की लाश के पास नक्सलियों के पर्चे में पेरमिली एरिया कमेटी द्वारा ग्रामीणों को पुलिस से दूर रहने की चेतावनी दी गई है। मुखबिरी करने वालों का हश्र को लेकर भी नक्सलियों ने चेताया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *