बिलासपुर रेल मंडल मंडल के विद्युत लोको शेड को देश का तीसरा श्रेष्ठ शेड चुना गया है
बिलासपुर। रेलवे बोर्ड ने बिलासपुर रेल मंडल के विद्युत लोको शेड को पुरस्कार से नवाजा है। यह पुरस्कार अधिकतम लोको का अनुरक्षण व परीक्षण करने के लिए दिया गया है।लोको का परीक्षण एवं अनुरक्षण किया गया। इसके फलस्वरूप बिलासपुर मंडल में गाड़ियों के परिचालन के लिए लोको की बेहतरीन उपलब्धता सुनिश्चित हुई और मंडल यात्री सेवा व माल ढुलाई में आगे रहा। विद्युत लोको शेड में 188 लोको का एस्कॉर्ट व जांच करने की ज़िम्मेदारी है। शेड के लोको की उपलब्धता औसतन 95.14 प्रतिशत रही है। पिछले कुछ समय से लोको के उचित रख- रखाव के कारण विफलता में लगातार कमी आई है। इसके साथ ही उपलब्धता में 5.64 फीसद का सुधार भी हुआ है। अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा किए गए सराहनीय कार्य के परिणामस्वरूप शेड को रेलवे बोर्ड द्वारा देश के तीसरे बेस्ट शेड का शील्ड दिया गया। यह पुरस्कार शेड के वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर शशांक कोष्ठा ने प्राप्त किया।बिलासपुर विद्युत लोको शेड अपनी स्थापना के बाद से कम समय में ही सभी मानक मानदंडों को अपनाते हुए उम्मीदों पर खरा उतर रहा है अधिकारियों एवं कर्मचारियों की लगन और उत्कृष्ट कार्य का ही यह परिणाम है।