बलरामपुर।

कृषि मंत्री के घर भोजन करने के बाद 200 लोग हुए फूड पॉइज़निंग का शिकार!

Share this

कृषि मंत्री के घर भोजन करने के बाद 200 लोग हुए फूड पॉइज़निंग का शिकार!

बलरामपुर।छत्तीसगढ़  में कृषि मंत्री  के घर भोजन करने के बाद करीब 200 लोग बीमार हो गए।मिली जानकारी के अनुसार बलरामपुर में कृषि मंत्री रामविचार नेताम के घर भोजन करने के बाद करीब 200 लोग बीमार हो गए। यह सभी लोग होली मिलन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। भोजन के बाद सभी को उल्टी-दस्त होने लगा।

इन सभी लोगों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लगातार मरीजों की संख्या बढ़ने पर सी एम एच ओ डॉ. बसंत सिंह ने स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट किया। उल्टी दस्त से पीड़ित सभी   डिंडो, बगरा, रामचंद्रपुर, सनावल, वाड्रफनगर, रामानुजगंज सहित कई गांवों के लोग बुधवार को अस्पताल पहुंचने लगे। अचानक मरीजों की संख्या बढ़ने पर CMHO डॉ. बसंत सिंह ने स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट किया। आसपास के गांव में सर्वे करने के बाद लगभग 15 गांव से पीड़ित मिले। राम विचार नेताम के घर होली मिलन का कार्यक्रम रखा गया था, इसी दौरान जिन लोगों ने भांग पी है उन्हीं की ज्यादा संख्या है पीड़ितों में,

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *