बिलासपुर वॉच

जिला पुलिस के द्वारा बनाए गए गुंडा लिस्ट में दो कांग्रेस नेताओं के नाम होने से मची हलचल

Share this

जिला पुलिस के द्वारा बनाए गए गुंडा लिस्ट में दो कांग्रेस नेताओं के नाम होने से मची हलचल

बिलासपुर। जिला पुलिस के द्वारा होली के ठीक पहले आज असामाजिक तत्वों की सूची बनाई गई है जिसमें शांति व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए कार्यवाही की जाती है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव महेंद्र गंगोत्री के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस प्रशासन के द्वारा बनाई गई सूची मे युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जयकिशन यादव और बिल्हा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील साहू का नाम शामिल किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आपराधिक रिकॉर्ड होने के कारण इनका नाम दर्ज किया गया है। यह लोग किसी राजनीतिक दल से जुड़े हैं उससे इस सूची का कोई भी संबंध नहीं है।अनावश्यक रूप से इन नेताओं के द्वारा जिला पुलिस के ऊपर निराधार आरोप लगाया जा रहा है। पुलिस समय-समय पर गुंडा बदमाशों की सूची अपडेट करते रहती है जिससे समाज में शांति व्यवस्था कायम रख सके। इसके लिए अनिवार्य रूप से कार्य पुलिस द्वारा किया जाता हैं। शांति व्यवस्था के विरुद्ध आचरण करने वाले को शीघ्र कार्रवाई किया जाना चाहिए। चाहे वह किसी भी दल के क्यों ना हो। समाज में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्यवाही निरंतर और सतत रूप से किये जाने की नितांत आवश्यकता है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *