
खबर का हुआ असर सी ई ओ कुसमी अभिषेक पांडे ने जांच टीम गठित कर धन्जी मे जांच करने के दिए निर्देश
ग्राम पंचायत धन्जी के सरपंच के द्वारा पंचायत के अनेकों निर्माण कार्य का पैसा स्वयं के खाते मे आहरण किया गया।
कुसमी / बलरामपुर जिले के कुसमी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत धन्जी में 15वॉ वित्त और 14 वॉ वित्त से अनेकों निर्माण कार्य हुए हैं, जिसमें अधिकांश काम घटिया स्तर का हुआ हैं, मुरम के नाम से पैसा आहरण कर वहां मिट्टी डालकर शासकीय राशि का सरपंच सचिव के द्वारा बंदर बाट किया गया है,

आपको बता दे ग्राम पंचायत धनजी के सरपंच अजय लकड़ा ने पंचायत अधिनियम को ताक पर रखकर 15वॉ वित्त और 14वॉ वित्त का पैसा बिना किसी फॉर्म के स्वयं के खाते में आहरण कर लिया, जिसकी शुद्ध लेने की फुर्सत विभागीय अधिकारी को भी नही हैं, सरपंच के द्वारा सालों से शासकीय राशि स्वयं के नाम से बिल लगा कर पैसा आहरण कर लिया जा रहा हैं और संबंधित अधिकारी मौन है, कुछ मामले में तो ग्रामीणों ने शिकायत भी की है, ग्राम पंचायत धनजी के सरपंच स्वयं को फायदा पहुंचाने के लिए बहुत से कार्य मे लीपा पोती करते हैं,
जब हमें इसकी जानकारी मिली तो हमारे रिपोर्टर फिरदोश आलम ग्राउंड जीरो पर जाकर देखा तो पाया कि ग्रामीणों का आरोप सही है, हमने सख़्ती से खबर प्रकाशन किया तो मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुसमी अभिषेक पाण्डेय ने संज्ञान में लेते हुए जांच टीम गठित कर जांच करने को निर्देश दिए, जब हमारे रिपोर्टर ने जनपद पंचायत कुसमी के सी ई ओ से ग्राम पंचायत धन्जी के संबंध में बात की तो उन्होंने कहा आपके अख़बार के माध्यम से हमें पता चला है, हमने जांच टीम गठित कर जांच करने को आदेशित कर दिए हैं, अगर सरपंच स्वयं के नाम से पैसा आहरण किया होगा तो नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी, अब देखना यह है कि,क्या जांच कर दोषियो के ऊपर कार्यवाही होगी भी कि नहीं।
